बीएफसीएल में सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल का उदघाटन

बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) के एचएएसपी यूनिट में बुधवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल ट्रेनिंग फॉर एक्सीलेंस – इंडक्शन रूम का उदघाटन किया गया

रामगढ़. बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) के एचएएसपी यूनिट में बुधवार को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल ट्रेनिंग फॉर एक्सीलेंस – इंडक्शन रूम का उदघाटन किया गया. यह प्रशिक्षण केंद्र कर्मचारियों के कौशल विकास व संगठनात्मक उत्कृष्टता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. समारोह का आयोजन एचएएसपी यूनिट परिसर स्थित सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल में किया गया. इस अवसर पर कंपनी के सभी विभागाध्यक्ष व बिजनेस यूनिट हेड्स की उपस्थिति थी. कार्यक्रम में अधिकारियों ने नवनिर्मित प्रशिक्षण हॉल का अवलोकन किया. प्रबंधन की ओर से बताया गया कि इस सेंट्रल ट्रेनिंग हॉल को नये एवं वर्तमान कर्मचारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है. यहां सुरक्षा जागरूकता, नेतृत्व विकास व कार्य दक्षता से संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिससे कर्मचारियों की क्षमता में निरंतर वृद्धि हो सके. बीएफसीएल प्रबंधन ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र से कर्मचारियों के ज्ञान व कौशल में वृद्धि होगी, जिससे संगठन की उत्पादकता व प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता मजबूत होगी. कार्यक्रम के दौरान भविष्य की प्रशिक्षण योजनाओं पर चर्चा करते हुए इसे मानव संसाधन विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >