ग्रीन डे पर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, रैली निकालकर किया जागरूक

कुजू के सर्वोदय निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ग्रीन डे पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक और पोस्टर के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

कुजू (रामगढ़): इको क्लब के तत्वावधान में सर्वोदय निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुजू परिसर में ग्रीन डे का आयोजन किया गया. इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘गो ग्रीन-ग्रो ग्रीन’ रहा. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के महत्व का संदेश दिया.

बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

ग्रीन डे के अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बच्चों ने नुक्कड़ नाटक और पोस्टर निर्माण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. इसके अलावा ग्रीन ड्रेस फैशन शो, ग्रीन सलाद, फूलों के गमलों की प्रदर्शनी तथा पत्तों से तैयार पत्तल और दोने की प्रदर्शनी लगायी गई.

ये भी पढ़ें- विद्यालयों में यू-डायस का काम लंबित, 24 घंटे में जवाब नहीं दिया तो होगी कार्रवाई

प्रोजेक्ट के साथ निकाली रैली

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने पर्यावरण आधारित प्रोजेक्ट के साथ रैली भी निकाली. रैली के माध्यम से लोगों को पेड़-पौधे लगाने, हरियाली बचाने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया.

पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ी के लिए जरूरी

विद्यालय के निदेशक नरसिंह कुमार ने कहा कि पर्यावरण ही जीवन है. यदि आज हम पेड़ नहीं लगायेंगे और प्रकृति की रक्षा नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ हवा में सांस लेना भी मुश्किल हो जाएगा. प्राचार्य सूर्य नाथ यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं. इससे विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हैं और समाज को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित होते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हाईलाल गोस्वामी, गजाला परवीन, ज्योति कुमारी, रजनी कुमारी और अंकिता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dhaneshwar prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >