रामगढ़ में हूल दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित

Hul Diwas Ramgarh: रामगढ़ में हूल दिवस के मौके पर समाहरणालय परिसर में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट

Hul Diwas Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले में हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय परिसर के ब्लॉक ‘ए’ में जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया.

शहीदों को फूल अर्पित कर किया नमन

कार्यक्रम के दौरान हूल क्रांति के अमर वीर शहीद सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, फूलो मुर्मू, झानो मुर्मू, चांद मुर्मू और भैरव मुर्मू के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.

हूल क्रांति को बताया गौरवशाली अध्याय

इस अवसर पर रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि हूल क्रांति भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का एक गौरवशाली अध्याय है. वीर सेनानियों ने जल, जंगल और जमीन और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया. उनका त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

एसपी पुष्प चढ़ाते हुए

आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मियों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों का अनुसरण करने का संकल्प लिया. इस मौके पर समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, अलग-अलग विभागों के अधिकारी-कर्मी और अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: तारा शाहदेव मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे रकीबुल को राहत नहीं, हाईकोर्ट में जमानत याचिका खारिज

यह भी पढ़ें: पलामू फैमिली डेथ केस : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत मामले में सरकार ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश 

यह भी पढ़ें: रांची : नामकुम के लाली गांव में गुस्साए ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, जर्जर सड़क पर लगाया ‘नरक द्वार’ का बोर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >