गोला नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू, मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी जांच सुविधा

विधायक ममता देवी ने गोला नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने जरूरतमंदों को प्राथमिकता के साथ इलाज देने की अपील की।

गोला: गोला मेन रोड स्थित गोला नर्सिंग होम में रविवार को अल्ट्रासाउंड व डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन विधायक ममता देवी ने फीता काटकर किया. इस मौके पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया गया. विधायक ने कहा कि गोला क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था.

अब गोला नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को प्रतिदिन स्थानीय स्तर पर ही जांच की सुविधा मिल सकेगी. वहीं, डिजिटल एक्स-रे मशीन के शुरू होने से लोगों को एक्स-रे कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने अस्पताल संचालक से अपील करते हुए कहा कि गोला कृषि बहुल क्षेत्र है और यहां बड़ी संख्या में गरीब एवं जरूरतमंद परिवार रहते हैं.

ऐसे में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण किसी जरूरतमंद का इलाज बाधित नहीं होना चाहिए. अस्पताल में सेवा भावना को प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंद मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जाये. अस्पताल संचालक कमलेश कुमार महतो ने कहा कि नर्सिंग होम में अल्ट्रासाउंड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा.

उन्होंने कहा कि अस्पताल खोलने का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों की सेवा करना है, मुनाफा कमाना नहीं. मरीजों को बेहतर व सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. मौके पर डाड़ी प्रमुख दीपा किस्कू, उपप्रमुख विजय ओझा, डॉ शमीम अख्तर, संतोष सोनी, गुलाम सरवर, मनोज कुमार कोटवार, अकबर अंसारी, सुमित्रा देवी, काशी दांगी, हरिचरण मुंडा, कौशर रजा सहित अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >