भुरकुंडा : युवकों ने कुर्ता फाड़ खेली होली, दी पर्व की बधाई

भुरकुंडा : युवकों ने कुर्ता फाड़ खेली होली, दी पर्व की बधाई

लोगों को मटन के लिए एक-डेढ़ घंटे तक करना पड़ा इंतजार

मटन का स्टॉक खत्म होने के कारण दर्जनों लोगों को वापस लौटना पड़ा.

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल व बासल क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया. बुधवार को लोगों ने जम कर होली खेली. युवकों ने कुर्ता फाड़ होली खेली. इसके बाद एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर होली की बधाई दी. एक-दूसरे के घर पहुंच कर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को लुत्फ उठाया. बड़ों का आशीर्वाद लिया. इससे पूर्व, सोमवार की रात विधि-विधान से होलिका दहन किया गया. भुरकुंडा बाजार में होली के मौके पर मटन दुकानों में काफी भीड़ जुटी. भीड़ इतनी थी कि लोगों को मटन के लिए एक-डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा. मटन का स्टॉक खत्म होने के कारण दर्जनों लोगों को लौटना भी पड़ा. इस दौरान भीड़ के कारण स्थानीय मेन रोड भी कई बार जाम हुआ. पुलिस ने जाम हटाया. होली के मौके पर क्षेत्र में कुछ जगहों पर युवाओं के बीच हल्की नोक-झोंक भी हुई. हालांकि, पुलिस की तत्परता से मामला आगे नहीं बढ़ सका. विधि-व्यवस्था के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पुलिस की कई टीमें क्षेत्र में गश्ती कर रही थी. होली पर कई जगहों पर मटका फोड़ का भी आयोजन हुआ. इसमें युवाओं की टोली ने पारंपरिक अंदाज में मटके को फोड़ा. होली पर लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपने परिचितों को बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >