सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में किया तालाब का निरीक्षण, बाहा पूजा के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

Hemant Soren Nemra Visit: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा में तालाब का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. बाहा पूजा में शामिल होने पहुंचे सीएम ने जल संरक्षण, सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की तथा प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट

रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा गांव में बाहा पूजा में शामिल होने पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को अपने पैतृक गांव में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया. सीएम ने अधिकारियों के साथ गांव स्थित तालाब का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाब की साफ-सफाई, जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली.

तालाबों का संरक्षण बेहद जरूरी: हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तालाबों का संरक्षण ग्रामीण जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया. मौके पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक (एसपी), अंचल अधिकारी (सीओ) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी.

सामुदायिक भवन में समीक्षा बैठक

तालाब निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री सामुदायिक भवन पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में बाहा पूजा के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पूजा कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए.

बुधवार को नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाहा पूजा में शामिल होने के लिए एक दिन पूर्व बुधवार शाम को ही नेमरा पहुंच चुके हैं. पूजा को लेकर उनके आवास पर अतिथियों का आगमन लगातार जारी है. पूर्व विधायक सीता सोरेन भी नेमरा पहुंचीं और कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया.

नेमरा में प्रशासनिक चौकसी बढ़ी

मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. गांव और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. सामुदायिक भवन में अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है. वहीं, ट्रैफिक व्यवस्था पूर्व की भांति बीएसएनएल टावर के पास से नियंत्रित की जा रही है, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा में रगड़ दिए गए रंगीले हेडमास्टर, अश्लील गानों पर बच्चियों संग थिरक रहे थे

बाहा पूजा को लेकर नेमरा में उत्साह

बाहा पूजा को लेकर पूरे नेमरा गांव में उत्साह का माहौल है. प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों के बीच पारंपरिक आयोजन को शांतिपूर्ण और भव्य बनाने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: मौसम विभाग रांची की पत्रिका ‘झारखंड मौसम दर्पण’ को दो राष्ट्रीय पुरस्कार, राज्यपाल के हाथों विमोचन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >