भुरकुंडा: हनुमान अंश’ देखने का मुफ्त मौका, जनता टॉकीज में 24 सितंबर को विशेष शो

बाबा नीम करौली पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' के लिए 24 सितंबर को भुरकुंडा में विशेष फ्री शो का आयोजन किया गया है। जनता टॉकीज में सुबह 11:30 बजे पहला शो आम जनता के लिए निःशुल्क है.

भुरकुंडा. बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित चर्चित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों भुरकुंडा के जनता टॉकीज में प्रदर्शित हो रही है. फिल्म को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. इसी क्रम में बाबा के भक्त पंकज कुमार साहू की ओर से 24 सितंबर को विशेष नि:शुल्क शो का आयोजन किया गया है.

गुरुवार को सुबह 11:30 बजे फिल्म का फर्स्ट शो आम लोगों के लिए पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा. आयोजक व झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति जनता टॉकीज के काउंटर से अधिकतम तीन टिकट नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं.

इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा. मध्यांतर के दौरान चाय-पानी की भी व्यवस्था रहेगी. उन्होंने लोगों से परिवार के साथ समय पर पहुंचकर टिकट लेने तथा शांति, अनुशासन और भक्तिभाव के साथ फिल्म का आनंद लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >