कुजू. सीसीएल कुजू क्षेत्र में श्रम संहिताओं के खिलाफ आयोजित राष्ट्रव्यापी ट्रेड यूनियन हड़ताल पूरी तरह बेअसर रही. सभी कामगारों ने नियमित रूप से अपने कार्य को निष्पादित किया. उक्त बातें सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के कुजू क्षेत्रीय सचिव रतन प्रसाद साहू ने कही. उन्होंने कहा कि इस बंद में बीएमएस ने कोई समर्थन नहीं दिया है. सीसीएल करमा व तोपा परियोजना में कुछ देर के लिए यूनियन ने कार्य बाधित किया. कुछ देर बाद कार्य सुचारू रूप से चालू हो गया. यह बंद पूरी तरह से असफल रहा.
यूनियन का बंद पूरी तरह से रहा असफल : रतन

यूनियन का बंद पूरी तरह से रहा असफल : रतन
Copied link
यूनियन का बंद पूरी तरह से रहा असफल : रतन