चार लेबर कोड के खिलाफ ऐतिहासिक होगी हड़ताल

चार लेबर कोड के खिलाफ ऐतिहासिक होगी हड़ताल

केदला.परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में शनिवार को चार लेबर कोड के खिलाफ 12 फरवरी को होने जा रही हड़ताल को लेकर संयुक्त मोरचा ने पीट मीटिंग की. कार्यक्रम की अध्यक्षता एरिया सचिव राजेंद्र सिंह ने की. वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार 44 श्रम कानूनों को समाप्त कर चार लेबर कोड ला रही है. यह मजदूर विरोधी है. संचालन एरिया सचिव बसंत कुमार ने किया. मौके पर मदन महतो, बसंत कुमार, अकल उरांव, बलभद्र दास, नीरज सिंह, पप्पू, सुनील मिश्रा, महेश प्रसाद, देवीलाल, विनोद सिंह, सुरेंद्र शर्मा, पप्पू दुबे, जगेश्वर करमाली, पवन कुमार, कैलाश घासी, अभिजीत मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >