मांडू: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार की रात खादिमुल इस्लाम कमेटी मांडू, जिला रामगढ़ के तत्वावधान में भव्य जलसा-ए-मुबारक का आयोजन किया गया. जलसे में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए. नातिया कलाम और उलेमाए किराम की तकरीर से कार्यक्रम स्थल का माहौल खुशनुमा हो गया.
जलसे में जामा मस्जिद मांडू के खतीब व इमाम हजरत मौलाना सैयद आफताब कादरी, हजरत हाफिज मौलाना मोहम्मद मुस्तफा रजा, हजरत हाफिज मौलाना मोहम्मद रजा, हजरत हाफिज मौलाना मोहम्मद हसनैन और हजरत मौलाना मोहम्मद अजहरुल हक समेत उलेमाए किराम ने शिरकत की. मुख्य वक्ता हजरत मौलाना मोहम्मद आरिफ रजा साहब थे. वहीं सिद्दीकुल कादरी, वारिस जमाल और शहाबुद्दीन साकफी ओडिशा समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे.
नातिया कलाम से बांधा समां
कार्यक्रम में इम्तियाज अंबर अमरोहवी और मजहर फैजी ने नातिया कलाम पेश किया. उनके कलाम पर अकीदतमंदों ने उत्साह के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करायी.
उलेमाए किराम ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया. वक्ताओं ने आपसी भाईचारा, मोहब्बत और अमन कायम रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज में शांति और आपसी सद्भाव बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी है.
कार्यक्रम में मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, मोहम्मद नईम इराकी, फिरोज खान, मोहम्मद मिस्टर आलम, मोहम्मद अकबर खान, इम्तियाज खान, मोहम्मद नवाब कैफी, जौनिसार उर्फ रॉकी, मोहम्मद असरार अंसारी, जैतुल कुरैशी, अफरोज खान, मोहम्मद इकबाल खान उर्फ बड़कू, रिजवान उर्फ राजीव, मोहम्मद शौएब अख्तर, अब्दुल कादिर कुरैशी, मेहताब कुरैशी, मोहम्मद एजाजुल, इनामुल हक, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद सदाम, ताज मोहम्मद, मोहम्मद आलम, तस्लीम इराकी, इकबाल कुरैशी, मोहम्मद कलाम खान और मोहम्मद इरफान कुरैशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: भदानीनगर में रोजगार को लेकर JMM का बड़ा फैसला, लोकल सेल की मांग नहीं मानी तो आंदोलन
