मांडू में धूमधाम से निकला जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ

मांडू में ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया। इस दौरान क्षेत्र में अमन, चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। शांतिपूर्ण रहा आयोजन।

मांडू: जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर मांडू चट्टी जामा मस्जिद से एक भव्य जुलूस निकली गयी. इस जुलूस में क्षेत्र के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जुलूस मांडू चट्टी जामा मस्जिद से शुरू होकर मणिपाल स्कूल, वापस आजाद मोहल्ला होते हुए पुनः मांडू चट्टी जामा मस्जिद पहुंचा, जहां इसका शांतिपूर्ण तरीके से समापन हुआ. जुलूस के दौरान देश में अमन, चैन, भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए विशेष दुआएं मांगी गयी.

मौके पर मोहम्मद हदीसुल कादरी, मुमताज कुरैशी, फिरोज अंसारी, मोहम्मद मोबिन, शमीम अख्तर, अयूब अंसारी, गुड्डू खान, विधायक प्रतिनिधि छोटे लाल भुईया, हाजी इसराइल अंसारी, हाजी अनवर आलम, हाजी मोहम्मद यासिन खान, मोहम्मद मिस्टर आलम, अकबर खान, शाहिद सिद्दीकी, इम्तियाज खान, विक्की खान, , मोहम्मद जिलानी ,रियासत अंसारी,राजा कुरैशी, एनामुल हक ,नईम अंसारी,इकबाल कुरैशी, कमरू कुरैशी, हाजी शहादत हुसैन, सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >