बरकाकाना. पूर्व मध्य रेलवे धनबाद रेल मंडल के राजहरा स्टेशन के पास गुरुवार को मालगाड़ी के 15 वैगन पटरी से उतर गये. इस रेल दुर्घटना में ओएचइ पोल व विद्युत सप्लाई तार को नुकसान हुआ है. दुर्घटना के कारण रेल परिचालन भी बाधित हो गया. रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन डाइवर्ट मार्ग से कराया. मार्ग डायवर्ट होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई. दुर्घटना के कारण ट्रेन संख्या 18309 संभलपुर- जम्मूतवी एक्सप्रेस को मुरी एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मुरी – बोकारो स्टील सिटी के रास्ते अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया. ट्रेन संख्या 13347 बरकाकाना पटना पलामू एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 12873 स्वर्णजयंती एक्सप्रेस को बरकाकाना- हजारीबाग – कोडरमा के रास्ते अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया. ट्रेन संख्या 53347 गोमो – बरवाडीह सवारी गाड़ी को बरकाकाना स्टेशन पर ही रोक दिया गया. ट्रेन संख्या 53357 बरकाकाना – डेहरी सवारी गाड़ी को बरवाडीह स्टेशन पर टर्मिनेट कर दिया गया. तीनों के मार्ग परिवर्तन होने से कई रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. शाम के समय यात्रियों से गुलजार रहने वाला बरकाकाना स्टेशन में सन्नाटा पसर गया. दुर्घटना के कारण रेल परिचालन में बदलाव हुआ है : स्टेशन प्रबंधक : बरकाकाना के स्टेशन प्रबंधक पीके गांगुली ने बताया कि दुर्घटना के कारण रेल परिचालन में बदलाव किया गया है. रेल यात्रियों को लाउडस्पीकर के माध्यम से दुर्घटना की जानकारी देते हुए ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन व टर्मिनेट होने से संबंधित जानकारी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि ट्रेन के मार्ग परिवर्तन से संबंधित जानकारी मोबाइल के माध्यम से भी दी जा रही है.
राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी हादसा, बरकाकाना रूट पर रेल परिचालन बाधित
राजहरा स्टेशन के पास मालगाड़ी हादसा, बरकाकाना रूट पर रेल परिचालन बाधित
