गोला (रामगढ़). गोला प्रखंड के जांगी गांव में ग्रामीणों की एक बैठक हुई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन था. बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गा पूजा समिति व रावण दहन समिति का गठन करते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जो जांगी गांव में होने वाले इस बड़े आयोजन के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को बनाए रखने में मदद करेंगे.
दुर्गा पूजा समिति में उमेश राम दांगी को अध्यक्ष, पप्पू ठाकुर को उपाध्यक्ष, ललन कुमार कुशवाहा को सचिव, सरयु राम दांगी को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश करमाली को संचालक बनाया गया.
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बसंत करमाली, जरासंघ करमाली, रोहन भोगता, भरत राम दांगी, विपत करमाली, अजय राम दांगी, सुधीर भोगता, अभिषेक शर्मा, बिलकु भोगता, राज कुमार दांगी, भागीरथ कुमार और अभिमन्यु राम दांगी का चयन किया गया.
रावण दहन समिति के पदाधिकारियों का चुनाव
रावण दहन समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संतोष कुमार दांगी तथा सचिव की जिम्मेदारी पिंटू कुमार को दी गयी. समिति के सदस्यों में मिथिलेश दांगी, लक्ष्मण दांगी, राजेश दांगी, सुरेंद्र दांगी, प्रकाश दांगी, सकलदेव दांगी, सुधीर दांगी, छविनाथ दांगी, विजय भोगता और जीतवाहन भोगता शामिल हैं.
आयोजन को सफल बनाने का संकल्प
नवचयनित पदाधिकारियों ने दुर्गा पूजा व रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में ग्रैंड पेरेंट्स डे पर शारदा इनोवेटर्स पब्लिक स्कूल में आयोजन, बच्चों की कविता, संगीत और नृत्य ने मोहा मन
