गिद्दी की स्पंज फैक्ट्रियों में हादसों पर एक्टू का हमला, शुभेंदु सेन बोले- प्रबंधन की मनमानी और सरकारी नीतियां जिम्मेदार

गिद्दी की स्पंज फैक्ट्रियों में हो रहे हादसों के लिए शुभेंदु सेन ने प्रबंधन और सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर आंदोलन की चेतावनी.

गिद्दी से रंजीत सिंह की रिपोर्ट रामगढ़ जिले के गिद्दी एक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेंदु सेन कहा कि अरगड्डा, कुजू और बरकाकाना क्षेत्र की स्पंज फैक्ट्रियों में कुछ महीने के अंदर तीन बड़ी घटनाएं घटी है. यह औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है. अलग-अलग हादसों में कई मजदूरों और अभियंताओं की जान जा चुकी है और कई मजदूर घायल हुए है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन फैक्ट्रियों में खुलेआम नियमों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है.

मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप

हादसे के बाद कुछ दिनों तक जांच और कार्रवाई की चर्चा होती है, लेकिन समय बीतने के साथ मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है. उन्होंने कहा कि स्पंज फैक्ट्रियों में खुलेआम मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जाती है. काम के घंटे निर्धारित नहीं है. ओवरटाइम के पैसे नहीं मिलते हैं. फैक्ट्री प्रबंधन की यह मनमानी है. इसे कोई देखने वाला नहीं है.

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेगी यूनियन

श्रम विभाग भी उदासीन है. उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के लिए फैक्ट्री प्रबंधन की मनमानी और सरकार की मजदूर विरोधी नीतियां जिम्मेवार है. तीन स्पंज फैक्ट्रियों में बड़ी घटनाएं घटी है, लेकिन फैक्ट्री प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. यह चिंता की बात है. केंद्र सरकार के साथ-साथ इसके लिए प्रदेश सरकार भी जिम्मेदार है. इन घटनाओं के लिए फैक्ट्री प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारी यूनियन इसके विरोध में आने वाले दिनों में व्यापक स्तर पर आंदोलन खड़ा करेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >