गिद्दी से रंजीत सिंह की रिपोर्ट गिद्दी: रामगढ़ जिले के डाड़ी प्रखंड के होन्हेमोढ़ा और मिश्राइनमोढ़ा पंचायत में विशेष गहण पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत नो मैपिंग मतदाताओं को लेकर सोमवार को जनसुनवाई आयोजित की गयी. बीडीओ अनु प्रिया और अंचलाधिकारी कमलकांत वर्मा की मौजूदगी में दोनों पंचायत में जनसुनवाई हुई.
दस्तावेजों की जांच कर मामलों का किया गया निष्पादन
इस दौरान पंचायत के वैसे लोगों से संबंधित मामलों की जांच की गयी, जिनकी मैपिंग निर्धारित प्रक्रिया के तहत नहीं हो पायी थी. पदाधिकारियों ने संबंधित लोगों से आवश्यक जानकारी और दस्तावेज प्राप्त कर अभिलेखों से उनके परिवार के नाम का मिलान किया. साथ ही नाम, पता एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच करते हुए मामलों की निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गयी.
निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से हो रहा सत्यापन
डाड़ी बीडीओ ने कहा कि एसआइआर के तहत नो मैपिंग से जुड़े सभी मामलों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सत्यापन कर इसका निष्पादन किया जा रहा है. इस मौके पर मुखिया सिलबिना सोरेन, दासो मरांडी, सुदर्शन भुइयां, अंचल के अनिल मेहता, संदीप कुमार, आशीष कुमार, पंचायत सचिव मनबोध महतो, हरिहर प्रसाद सहित प्रखंड के कई कर्मी व ग्रामीण उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: कुजू में ई-ऑक्शन कोयले की हाइवा से ढुलाई के विरोध में 26 अगस्त से तोपा परियोजना बंद करने की चेतावनी
