घाटोटांड में महाभोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रामगढ़ के घाटोटांड में भगवान जगन्नाथ के महाभोग कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मौसीबाड़ी पहुंचकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

रामगढ़: वेस्ट बोकारो क्षेत्र इन दिनों धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर है. भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र के रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी दुर्गा मंडप, हाउसिंग कॉलोनी पहुंचने के बाद से यहां प्रतिदिन भव्य महाभोग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.

बुधवार को आयोजित महाभोग कार्यक्रम में टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के चीफ सीईपी राजेश कुमार एवं उनकी धर्म पत्नी संगीता कुमारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया गया. इस अवसर पर आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं उनके परिवारजनों को सादर आमंत्रित किया गया था.

निर्धारित धार्मिक कार्यक्रम के तहत भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की पूजा-अर्चना के साथ महाभोग अर्पित किया गया.आयोजन में टाटा स्टील के सीएचआरओ राजेश चिंतक, महाप्रबंधक मुकेश रंजन सहित , विभिन्न विभागों के अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.

पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं को पंक्ति में बैठाकर सम्मानपूर्वक महाप्रसाद ग्रहण कराया गया.पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आदर-सत्कार किया गया.

आयोजकों ने बताया कि मौसीबाड़ी में प्रतिदिन दोनों समय भगवान को भोग अर्पित किया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं को बैठाकर प्रसाद वितरण की व्यवस्था लगातार जारी है. इसी क्रम में बीती रात राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन द्वारा भी महाभोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इसमें यूनियन के अध्यक्ष मोहन प्रसाद, सचिव योगेंद्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं अधिकारीगण शामिल हुए. इस दौरान भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाप्रसाद ग्रहण किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >