होटल संचालक के घर से अवैध शराब जब्त

संचालक के घर से शराब जब्त

मगनपुर. रामगढ़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोला में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया. इसमें गोला के सुंडी टोला निवासी पिंटू चंद्र पोद्दार के घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी एवं देशी शराब जब्त की गयी. पुलिस के अनुसार, पिंटू अवैध शराब का भंडारण अपने घर में करता था. डेली मार्केट स्थित अपने होटल में शराब की बिक्री करता था. गुप्त सूचना मिलने के बाद गोला थाना प्रभारी हरिपद टुडू के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया. यहां से मेकडॉवेल्स एक पेटी, मेकडॉवेल्स लग्जरी दो पेटी, दिलखुश देशी शराब आठ पेटी के अलावा बकाडी, सिग्नेचर, रॉयल स्टेग, किंग फिशर, एटपीएम सहित कई ब्रांड की शराब भारी मात्रा में जब्त की गयी है. होटल संचालक पिंटू चंद्र पोद्दार पर बिना लाइसेंस विदेश शराब का भंडारण व बिक्री करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >