दुलमी, रामगढ़ : दुलमी प्रखंड के पोटमदगा पंचायत स्थित गंधौनिया में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अजय भोगता ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि झामुमो ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा.
बताया गया कि गंधौनिया टोले में कई दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब था, जिससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर थे. ग्रामीणों ने रामगढ़ जिला झामुमो संयोजक मंडली प्रमुख बिनोद किस्कू के समक्ष ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग रखी थी. इस पर त्वरित पहल करते हुए 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया. ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी देखी गयी.
मौके पर बिजय मुंडा, कुलेशवर बेदिया, राजकिशोर बेदिया, प्रदीप बेदिया, मोहित मुंडा, कुलदीप बेदिया, नकुल बेदिया, पियारी मुंडा, सतीश मुंडा, अखिलेश मुंडा, ब्रजेश बेदिया, अशिष बेदिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
