रजरप्पा में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बीपी-शुगर समेत हुई कई जांच

रजरप्पा में सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में 30 से अधिक महिला-पुरुषों ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और वजन जैसी आवश्यक जांचों का लाभ उठाया. चिकित्सकों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर दिया.

रजरप्पा: सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (भामसं), रजरप्पा क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष सह कंपनी सुरक्षा बोर्ड सदस्य विशाल कुमार के नेतृत्व में किया गया. इसमें 30 से अधिक महिला-पुरुषों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया.

शिविर का आयोजन क्यूरबे डायग्नोस्टिक सेंटर, गोला शाखा के सहयोग से किया गया. इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों की प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की. इसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन, बॉडी टेंपरेचर समेत अन्य आवश्यक जांच की गयी. जांच के बाद चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी.

समय पर जांच से बीमारी की पहचान संभव

चिकित्सकों ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से कई बीमारियों की समय रहते पहचान की जा सकती है. शुरुआती चरण में बीमारी का पता चलने पर समय पर उपचार शुरू करना आसान होता है. उन्होंने लोगों को खान-पान और जीवनशैली के प्रति भी सतर्क रहने की सलाह दी.

शिविर के आयोजक विशाल कुमार ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी है. इसी उद्देश्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, ताकि लोग बिना किसी खर्च के अपनी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच करा सकें.

शिविर में पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की. मौके पर संगठन के मनीष पांडेय, भागीरथ मंडल, शंकर चौधरी, राजकिशोर प्रमाणिक समेत कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >