सोसो गांव में शिव मंदिर जीर्णोद्धार की रखी गयी नींव, भूमि दाताओं का हुआ भव्य सम्मान

सोसो गांव में शिव मंदिर जीर्णोद्धार की रखी गयी नींव, भूमि दाताओं का हुआ भव्य सम्मान

दुलमी. सोसो गांव, दुलमी प्रखंड में सोमवार को शिव मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ बड़े ही धार्मिक और सामाजिक उत्साह के साथ किया गया. पंडित जनार्दन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंदिर निर्माण की नींव रखी. इस अवसर पर पूरे गांव में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला. मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले फूल मन महतो, सोनार महतो, कारू महतो, मन्नू महतो सहित अन्य दाताओं को मुखिया उर्मिला देवी के नेतृत्व में धोती, गंजी और गमछा देकर सम्मानित किया गया. इसके बाद बाजे-गाजे के साथ सभी भूमि दाताओं का भव्य भ्रमण कराया गया. श्रद्धालु जय-जयकार करते हुए मंदिर स्थल तक पहुंचे और पूजा-अर्चना कर अपनी आस्था प्रकट की. मुखिया उर्मिला देवी ने बताया कि पुराना शिव मंदिर जर्जर होकर गिर गया था, जिससे श्रद्धालुओं को कठिनाई हो रही थी. इसी कारण ग्रामीणों ने बैठक कर मंदिर के जीर्णोद्धार का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि नया मंदिर भव्य और आकर्षक रूप में बनाया जायेगा, जिसमें ग्रामीण तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं. कार्यक्रम में अध्यक्ष जलेश्वर महतो, सचिव कारू महतो, कोषाध्यक्ष कृष्णा महतो सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे. इस आयोजन ने गांव में धार्मिक एकता और सामूहिक सहयोग की मिसाल पेश की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >