रामगढ़ : नेमरा गांव में श्मशान घाट पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा

Ramgarh News: नेमरा गांव में श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए नई सड़क निर्माण योजना की शुरुआत हुई. इस परियोजना से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट 

Ramgarh News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में गुरुवार को श्मशान घाट तक जाने वाले पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास पार्षद रेखा सोरेन और मुखिया जीतलाल टुडू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया. 

पथ निर्माण से लोगों को होगी सुविधा : रेखा सोरेन 

 शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद रेखा सोरेन ने कहा कि इस पथ के निर्माण से गांव के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. विशेष रूप से अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट तक पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों से लोगों को राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. 

ग्रामीण विकास के लिए चल रही हैं कई योजनाएं 

रेखा सोरेन ने कहा कि सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. 

ग्रामीणों ने जताई खुशी 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत बुके और माला पहनाकर किया गया. ग्रामीणों ने भी पथ निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया. उनका कहना था कि लंबे समय से इस सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी. 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में होना था शिलान्यास 

जानकारी के अनुसार इस पथ का शिलान्यास पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद मनीष जायसवाल एवं विधायक ममता देवी द्वारा किया जाना था. हालांकि अपरिहार्य कारणों से दोनों जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके. इसके बाद पार्षद रेखा सोरेन ने शिलान्यास की औपचारिकता पूरी की. 

श्मशान घाट तक बनेगी सड़क 

बताया गया कि सड़क का निर्माण नेमरा गांव से श्मशान घाट तक किया जाएगा. मौके पर सुधीर दास बाबाजी, ब्रजेश कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें- देवघर: छत्तीसगढ़ का टॉप-10 वांटेड मनीष मंडल गिरफ्तार, सर्राफा कारोबारी की हत्या कर हुआ था फरार

यह भी पढ़ें- Koderma: तिलैया पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >