कोलकाता से मंगाये गये फूलों से सज रहा है मां छिन्नमस्तिके का दरबार

कोलकाता से मंगाये गये फूलों से सज रहा है मां छिन्नमस्तिके का दरबार

भक्ति में सराबोर है रजरप्पा : भक्तों ने की मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा रजरप्पा. चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन रजरप्पा मंदिर में मां स्कंदमाता की पूजा की गयी. इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर के विभिन्न हवन कुंडों में साधकों और श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ में भाग लिया. मंत्रों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो उठा. हर ओर जय माता दी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा. उधर, चैत्र नवरात्र को लेकर मां छिन्नमस्तिके का दरबार भव्य रूप से सज रहा है. कोलकाता से मंगाये गये रंग-बिरंगे फूलों से मंदिर को आकर्षक रूप दिया जा रहा है. विशेष विद्युत सज्जा की जा रही है. इससे मंदिर की भव्यता और बढ़ती जा रही है. शाम होते ही पूरा मंदिर परिसर रोशनी से जगमगा उठता है. नवरात्र को लेकर पूरे रजरप्पा क्षेत्र में भक्ति का माहौल है. श्रद्धालु उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में भाग लेकर मां का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >