होली क्रॉस स्कूल घाटोटांड़ में पवित्र क्रूस का पर्व, संथाली नृत्य और प्रार्थना गीतों से गूंजा परिसर

घाटोटांड़ के होली क्रॉस स्कूल में पवित्र क्रूस के महिमामंडन का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.

घाटोटांड़ से रविन्द्र कुमार की रिपोर्ट

घाटोटांड़ (रामगढ़). होली क्रॉस स्कूल घाटोटांड़ में शुक्रवार को पवित्र क्रूस के महिमामंडन का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

संथाली नृत्य से दिखी झारखंड की लोक-संस्कृति

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक सिस्टर निर्मला एरगेट, प्राचार्या सिस्टर सेलिना संगीता बेक, प्रधानाध्यापिका सिस्टर टेसी थडाथिल, सिस्टर समिता एवं सिस्टर जयंती के स्वागत के साथ हुआ. विद्यार्थियों ने झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति को दर्शाते हुए आकर्षक संथाली नृत्य प्रस्तुत किया.

प्रार्थना नृत्य और गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

इसके बाद सर्वशक्तिमान ईश्वर की आराधना और प्रार्थना की गयी. प्रार्थना गीत तथा नृत्य क्लब के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना नृत्य से वातावरण भक्तिमय हो गया. सिस्टर्स एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया. विद्यालय के कोयर सदस्यों ने मधुर गीत प्रस्तुत किया. वहीं प्री-प्राइमरी और प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं.

पवित्र क्रूस की महत्ता पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

पर्व के महत्व पर मिस अनामिका बरला ने शिक्षकों की ओर से संदेश दिया. कक्षा 11 ‘सी’ के साक्षी उपाध्याय एवं मोहम्मद जीशान अहमद ने विद्यार्थियों की ओर से पवित्र क्रूस की महत्ता पर प्रेरणादायी विचार रखे.

प्रेम, त्याग, क्षमा और सेवा का संदेश देता है क्रूस

प्रधानाध्यापिका सिस्टर टेसी ने अपने संबोधन में पवित्र क्रूस के इतिहास एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रूस मानव जीवन में प्रेम, त्याग, क्षमा और सेवा का संदेश देता है. उन्होंने विद्यार्थियों से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया.

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन कक्षा 11 ‘सी’ की छात्रा रक्षा कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

ये भी पढ़ें: पतरातू-रांची रोड पर अतिक्रमण का फैलता जाल, सड़क पर लग रही दुकानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravindra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >