.. झारखंड कौशल उत्कर्ष 2026 में टूल रूम आईटीआई गोला का शानदार प्रदर्शन

इंडिया स्किल्स वर्ष के तहत झारखंड कौशल उत्कर्ष का आयोजन झारखंड कौशल मिशन सोसाइटी, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा चाणक्य बीएनआर, रांची में किया गया.

गोला. इंडिया स्किल्स वर्ष के तहत झारखंड कौशल उत्कर्ष का आयोजन झारखंड कौशल मिशन सोसाइटी, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा चाणक्य बीएनआर, रांची में किया गया. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम आईटीआई गोला के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया.

वेल्डिंग ट्रेड में आईटीआई गोला के छात्र रोहित मुंडा ने झारखंड स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि पर श्रम एवं उद्योग विभाग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने उन्हें ₹5000 की प्रोत्साहन राशि व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी मिला.

अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है

कार्यक्रम में उपस्थित श्रम सचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि टूल रूम युवाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देकर अपने उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है. प्रशिक्षण अधिकारी अतुल सौरभ ने बताया कि संस्थान में सभी ट्रेडों में उत्कृष्ट व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है और छात्रों को प्रशिक्षण के दौरान ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जाते हैं.

उन्होंने जानकारी दी कि सत्र 2026–28 के लिए फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट और वेल्डर ट्रेड में नामांकन प्रारंभ हो चुका है. एनसीवीटी मान्यता प्राप्त इन कोर्सों में सीटें सीमित हैं. विगत वर्ष संस्थान के सभी छात्रों का प्लेसमेंट झारखंड व देश की नामचीन कंपनियों में कराया गया. आने वाले वर्षों में ड्रोन तकनीशियन, कंप्यूटर व एआई आधारित कोर्स तथा आधुनिक सिलाई तकनीक जैसे नए पाठ्यक्रम भी शुरू किए जाएंगे. रोहित मुंडा की इस सफलता पर संस्थान के पदाधिकारियों ने बधाई दी और इसे झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >