बेटी के घर से निकलीं, घर पहुंचने से पहले मौत ने रोक लिया रास्ता, ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

सरगडीह गांव के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय तुमिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब वह रेलवे पटरी पार कर रही थीं. इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

गोला: बरलंगा थाना क्षेत्र के सरगडीह गांव के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान कसमार निवासी तुमिया देवी (55 वर्ष) के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि तुमिया देवी सरगडीह स्थित अपनी बेटी के घर आयी हुई थीं. रविवार को वह अपने घर कसमार लौटने के लिए निकली थीं. इसी दौरान सरगडीह के समीप रेलवे पटरी पार करने के क्रम में वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गयीं. हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. सूचना मिलने पर बरलंगा थाना प्रभारी अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजनों में मातम पसर गया. परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे. हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. बीते 5 सालों से झारखंड की सामाचार, खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. वर्तमान में प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के जिलों की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2023-24 में प्रभात खबर के खेल डेस्क की खबरें लिखा करते थे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >