रेलवे ट्रैक पर गिर कर घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

हारुबेड़ा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर गिरने से एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है.

गोला. बरलंगा थाना क्षेत्र के हारुबेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार को रेलवे ट्रैक पर गिर कर एक वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. रेलवे कर्मियों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

बताया गया कि वृद्ध के होश में नहीं होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया.

पहचान नहीं होने के कारण शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा. इसके बाद नियमानुसार उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है. उसकी तस्वीर विभिन्न स्थानों पर भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >