खो-खो प्रतियोगिता के लिए आठ छात्राओं का चयन

झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए गोला के डीएबी स्कूल की आठ छात्राओं का रामगढ़ जिला टीम में चयन हुआ है। सभी को बधाई दी गई।

गोला. गोला प्रखंड के डीएबी पब्लिक स्कूल, बरलंगा की आठ छात्राओं का चयन झारखंड राज्य खो-खो संगठन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता के लिए रामगढ़ जिला टीम में हुआ है. यह प्रतियोगिता 10 से 12 जुलाई तक रजरप्पा स्टेडियम में आयोजित की जा रही है. चयनित छात्राएं प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी. अंडर 14 वर्ग में चयनित छात्राओं में निशा कुमारी, रेखा कुमारी, रानी कुमारी, ज्योति कुमारी, आशा कुमारी, अंशु प्रिया, रीमा कुमारी व निशा कुमारी शामिल हैं. विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया. शिक्षक आशीष सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की है. निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो व प्राचार्य संजीव महतो, शिक्षक दीपू देवी, राखी कुमारी, रूपम कुमार, शिशुपाल उपाध्याय, सुभाष महतो, सुमित कुमार, सविता महतो, अष्टमी कुमारी, वीणा कुमारी, लीना कुमारी, केतकी महतो, माया कुमारी, स्नेहलता महतो, जुली कुमारी, रिंकी कुमार, शोभा रानी, केदार महतो एवं केबी सहाय महतो ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >