राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा की आठ छात्राओं का चयन

गोला के डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा की आठ छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता के लिए रामगढ़ जिला टीम में हुआ है। सभी को बधाई।

गोला : गोला प्रखंड के डीएबी पब्लिक स्कूल बरलंगा की आठ छात्राओं का चयन झारखंड राज्य खो-खो संगठन द्वारा आयोजित 20वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका खो-खो प्रतियोगिता के लिए रामगढ़ जिला टीम में हुआ है. यह प्रतियोगिता 10 से 12 जुलाई 2026 तक रजरप्पा स्टेडियम में आयोजित की जा रही है. चयनित छात्राएं प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी.

जानकारी के अनुसार अंडर-14 वर्ग में चयनित छात्राओं में निशा कुमारी, रेखा कुमारी, रानी कुमारी, ज्योति कुमारी, आशा कुमारी, अंशु प्रिया, रीमा कुमारी व निशा कुमारी शामिल हैं. छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम बताया.

खेल शिक्षक आशीष सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की. निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो व प्राचार्य संजीव महतो, शिक्षक दीपू देवी, राखी कुमारी, रूपम कुमार, शिशुपाल उपाध्याय, सुभाष महतो, सुमित कुमार, सविता महतो, अष्टमी कुमारी, वीणा कुमारी, गुडी कुमारी, लीना कुमारी, केतकी महतो, माया कुमारी, स्नेहलता महतो, जुली कुमारी, रिंकी कुमार, शोभा रानी, केदार महतो एवं केबी सहाय महतो ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >