गोला. गोला प्रखंड के दिल्ली एकेडमी बेस (डीएबी) पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया. निदेशक सुरेंद्रनाथ महतो ने कहा कि शिक्षा ही मनुष्य को पशु से अलग करती है. शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. विद्यार्थियों को सफलता मिलने तक शिक्षा का साथ नहीं छोड़ना चाहिए. उन्होंने बताया कि विद्यालय पिछले 15 वर्षों से लगातार शत-प्रतिशत परिणाम देता आ रहा है. सफल मीरा मांझी, चंदा कुमारी, अभय महतो, रीना, नरेश टुडू, दिव्या कुमारी, सुप्रिया कुमारी, अनुष्का प्रिया, गणेश प्रजापति, रवींद्र कुमार, राजकुमार महतो, रौनक प्रजापति, सुभांगी कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी है.
शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है : निदेशक
शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है : निदेशक
