रामगढ़ में बिजुलिया दुर्गा पूजा समिति की बैठक, पुरानी कमेटी को फिर मिली जिम्मेदारी

रामगढ़ की श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बिजुलिया ने पुरानी कमेटी पर भरोसा जताया है. इस बार पूजा को और भी भव्य और ऐतिहासिक तरीके से मनाया जाएगा.

रामगढ़ : जिला स्थित श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बिजुलिया की बैठक शिव हनुमान जलाराम मंदिर में संपन्न हुई. जिसकी अध्यक्षता बिट्टू सिंह चंडोक ने किया. एवं संचालन रंजन फौजी ने किया. सर्व समिति से पुरानी कमेटी को ही इस बार मौका दिया गया. जिसमें अध्यक्ष विशाल भदानी, सचिव अजीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष तुलेश सिंह को बनाया गया.

भव्य पूजा की तैयारी का संकल्प

साथ ही सभी ने एक स्वर मे इस बार भी बड़े ही धूमधाम से और ऐतिहासिक पूजा मनाया जाएगा. संरक्षक के रूप में आजाद सिंह, अमर सिंह, रंजन फौजी, अनिल शर्मा, प्रदीप सिंह को बनाया गया है. सभी के सहमति से नई पदाधिकारी का भी घोषणा जल्द किया जाएगा.

बैठक में इन लोगों की रही उपस्थिति

धन्यवाद ज्ञापन रंजन सिंह ने किया. बैठक में मुख्य रूप से आजाद सिंह, अजीत गुप्ता, प्रदीप सिंह, अनिल शर्मा, रंजन फौजी, रंजन सिंह, छोटी शर्मा, तुलेश सिंह, एमपी सिंह सैनी, अंकित सिंह, परमजीत सिंह सैनी, गौतम सिंह, दीपक सिंह, दीपक यादव,अरविंद यादव, अंकित यादव, गौतम सिंह, संतोष सिंह, मनीष गुप्ता, छोटेलाल यादव, कुणाल गुप्ता, रोहित कुमार, विश्वनाथ राय, सुमित शर्मा, अनु गोयल, राहुल गुप्ता, नंदू महतो, सतीश गुप्ता, उज्जवल सिंह उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में कुख्यात अपराधी जिला बदर, 3 को तीन माह तक थाने में हाजिरी का आदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >