रंजीत सिंह की रिपोर्ट
रामगढ़: गिद्दी स्थित अनमोल फ्यूल स्टेशन में गुरुवार को धूमधाम से ड्राइवर डे मनाया गया. इस अवसर पर फ्यूल स्टेशन के संचालक बसंत प्रसाद और वाहन चालक मिथिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटा और सभी चालकों को ड्राइवर डे की शुभकामनाएं दी.
ये भी पढ़ें- 1 अक्तूबर से बंद होंगे झारखंड के 2.87 लाख राशन कार्ड, जानें किसका नाम हटेगा
चालक देश की परिवहन व्यवस्था की रीढ़ : बसंत प्रसाद
इस मौके पर संचालक बसंत प्रसाद ने कहा कि चालक हमारे समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. वे विषम परिस्थितियों की परवाह किए बिना देश के विकास और परिवहन व्यवस्था को निरंतर गतिमान रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
उन्होंने कहा कि चालकों के समर्पण, कठिन परिश्रम और सेवा भाव का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है.कार्यक्रम में सियाराम सिंह, हेमंत प्रसाद, राजकुमार लाल, जानकी साव, लव कुमार, भीम सिंह, योगा साव, बढ़न साव, संजीव, जगनारायण समेत कई चालक उपस्थित थे.
