गंभीर बीमारियों के इलाज में संबल बनेगी डॉ आंबेडकर मेडिकल एड स्कीम

डॉ आंबेडकर मेडिकल एड स्कीम के तहत एससी/एसटी वर्ग के मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

रामगढ़: जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जरूरतमंद नागरिकों को गंभीर बीमारियों के इलाज में वित्तीय राहत देने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के डॉ आंबेडकर फाउंडेशन द्वारा डॉ आंबेडकर मेडिकल एड स्कीम (रिवाइज्ड-2026) संचालित की जा रही है. उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए पहल शुरू की गयी है.

योजना के तहत ऐसे परिवार पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम है और वे एससी-एसटी वर्ग से संबंधित हैं. गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जायेगी. योजना में हृदय रोग, कैंसर, किडनी एवं अंग प्रत्यारोपण, ब्रेन सर्जरी तथा अन्य गंभीर असाध्य रोगों के इलाज के लिए सहायता का प्रावधान है.

इलाज के लिए आर्थिक तंगी बनेगी बाधा नहीं

योजना का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण किसी मरीज को गंभीर बीमारी के इलाज से वंचित होने से बचाना है. आर्थिक सहायता सीधे पात्र लाभार्थियों को उपलब्ध करायी जायेगी.

जिला कल्याण पदाधिकारी रामगढ़ ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर योजना की गाइडलाइंस जारी कर दी गयी हैं. जिले के सभी पात्र एवं जरूरतमंद नागरिक योजना की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >