गोला: गोला प्रखंड के बुध बाजार कोरांबे स्थित डीपी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां उत्साह के साथ शुरू हो गयी. विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की. नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत, राष्ट्रीय गीत और नागपुरी गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति का अभ्यास किया.
विद्यालय का माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया. विद्यालय के निदेशक अनूप प्रसाद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं. उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी की जा रही है.
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक पप्पू प्रसाद, उप प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, शिक्षिका दीपाशा कुमारी, शहनाज खातून, सुरेश प्रजापति, फूल कुमारी, निशु कुमारी, पुष्पा देवी, महेश कुमार, मनोहर करमाली, सुमन कुमारी, ममता कुमारी, रॉकी कुमार, आयशा खातून सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.
