कृषि पाठशाला फार्म का निरीक्षण, कमियां दूर कर बेहतर व्यवस्था का निर्देश

रामगढ़ में जिला कृषि पदाधिकारी शुभांकर गुप्ता ने कृषि पाठशाला फार्म का निरीक्षण किया और विभिन्न कृषि इकाइयों की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिए।

रामगढ़ : जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक (आत्मा) रामगढ़ शुभांकर गुप्ता और उप परियोजना निदेशक आत्मा रामगढ़ संजय मंडल ने बुधवार को संयुक्त रूप से कृषि पाठशाला फार्म का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने कृषि पाठशाला मॉडल के तहत संचालित विभिन्न इकाइयों का जायजा लिया.

फार्म की विभिन्न इकाइयों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस, डेयरी यूनिट, बकरी शेड, भंडारण कक्ष, प्रशिक्षण हॉल, ड्रिप सिंचाई, प्लास्टिक मल्चिंग, दो यूनिट सोलर डीप बोरवेल, श्री विधि (एसआरआई) से धान की खेती, आम बागवानी और एक एकड़ में निर्मित तालाब का बारीकी से निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के बाद जिला कृषि पदाधिकारी ने फार्म की प्रगति पर संतोष जताया. साथ ही पायी गयी कमियों में तत्काल सुधार करते हुए बेहतर कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. संचालनकर्ता संस्था शारदा को फार्म परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने और दिये गये निर्देशों का तत्काल अनुपालन करने को कहा गया.

इसके बाद जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा और उप परियोजना निदेशक आत्मा ने कृषि प्रौद्योगिकी सूचना केंद्र (एटीआईसी) रामगढ़ का भी निरीक्षण किया. केंद्र के सुचारू संचालन और गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) मनोज कुमार तथा सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम) अनिल कुमार दास और स्मृति टूटी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये.

निरीक्षण के दौरान प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामगढ़, सहायक तकनीकी प्रबंधक रामगढ़, शारदा संस्था के कार्यकारी निदेशक गौरव कुमार पांडा, कृषि सलाहकार इंद्रदेव महतो और कृषि पाठशाला के कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >