चितरपुर. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चितरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में लाभुकों के बीच बॉयलर एवं लेयर मुर्गी चूजों का वितरण किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ दीपक मिंज तथा विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो उपस्थित थे. रजरप्पा ग्रामीण विकास संस्था के तत्वावधान में तीन लाभुकों को 1500 बॉयलर चूजे एवं पांच लाभुकों को 2000 लेयर मुर्गी चूजों का वितरण किया गया. बीडीओ दीपक मिंज ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है. पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने लाभुकों को मुर्गी पालन की वैज्ञानिक तकनीक, चूजों के रखरखाव, संतुलित आहार, स्वच्छता तथा बीमारियों से बचाव के उपाय की जानकारी दी. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. मौके पर वरुण महतो, चेतन महतो, उमेश चौधरी, सुरभि कुमारी, प्रदीप महतो, अरुण पटेल, कालीचरण महतो मौजूद थे.
लाभुकों के बीच 3500 मुर्गी चूजों का वितरण

लाभुकों के बीच 3500 मुर्गी चूजों का वितरण
Copied link
लाभुकों के बीच 3500 मुर्गी चूजों का वितरण