ऑपरेशन सिंदूर के बाद थम नहीं रहा है जश्न मनाने का सिलसिला

ऑपरेशन सिंदूर के बाद थम नहीं रहा है जश्न मनाने का सिलसिला

रामगढ़. भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर से पूरे देश के लोग खुश हैं. पहलगाम की घटना के बाद ही देशवासी इसका बदला चाह रहे थे. प्रधानमंत्री ने देश की भावना को समझते हुए तीनों सेना को समन्वय स्थापित कर इस पर कार्रवाई की छूट दी. सेना ने उचित समय पर कार्रवाई करते हुए नौ आतंकी ठिकानों पर हमला किया. इसमें कई आतंकवादी भी मारे गये. इस ऑपरेशन पर रामगढ़ में भी जश्न मनाया जा रहा है. लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. राजेश महतो ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले में 26 सैलानियों की हत्या कर दी गयी थी. इस घटना से पूरा देश दु:खी था. मंगलवार की रात भारतीय वायुसेना के जवानों ने पाक अधिकृत कश्मीर व पाकिस्तान के अंदर घुस कर नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया. यह ऑपरेशन भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम का परिचायक है. हमें अपनी सेना पर गर्व है. उत्तम पासवान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश के निर्दोष भारतीयों की हत्या का बदला घर में घुस कर ले लिया गया है. सेना की इस कार्रवाई से देशवासियों को गर्व है. भारतीय सेना ने एक बार फिर बता दिया है कि वह इस देश पर होने वाले किसी भी आतंकवादी या विदेशी हमले का जवाब देगी. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम को सलाम करते हैं. भारतीय सेना ने जिस प्रकार से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है, वह सराहनीय है. इस ऑपरेशन में समन्वय था. सेना ने आतंकी के अड्डों को तबाह कर दिया. डॉ राजेश कुमार ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के भारतीय सेना को सलाम है. भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर करारा हमला किया है. यह कार्रवाई मजबूत भारत की पहचान है. आतंकवादियों के अड्डों पर भारतीय सेना ने तबाही मचायी है. यह आतंकी के लिए एक सबक है. आतंकवादियों के फन को कुचलना ही होगा. डॉ आलोक रतन चौधरी ने कहा कि आतंकियों की हरकत के खिलाफ भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई है. भारतीय सेना ने आतंकियों पर जबरदस्त प्रहार किया है. भारतीय सेना के रणनीतिक कौशल पर हम सभी को गर्व है. भारतीय सेना ने आतंकवादियों के नौ चुनिंदा ठिकानों पर हमला किया है. कांग्रेसी नेता आसिफ इकबाल ने कहा कि यह ऑपरेशन किसी देश या सेना के खिलाफ नहीं है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ है. इस ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारतीय सेना आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करेगी. हमें भारतीय सेना पर गर्व है. भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. डॉ सुनील कुमार कश्यप ने कहा कि तीनों भारतीय सेना को सैल्यूट करता हूं. भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला पूरा कर लिया है. सेना की कार्रवाई से पूरा भारत गौरव महसूस कर रहा है. पूरा देश सेना के साथ खड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >