रामगढ़ में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर खो-खो प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

स्कॉलर्स हाई स्कूल में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने खेल भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया.

रामगढ़ से सजय शुक्ला की रिपोर्ट

रांची रोड, मरार स्थित स्कॉलर्स हाई विद्यालय में महान हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय खेल जगत के आदर्श मेजर ध्यानचंद की जयंती पर इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस- ध्रुव, भाद्रपद, असाध्य और सप्तऋषि के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना और उत्साह का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों ने अपनी जीत और उपलब्धियों को मेजर ध्यानचंद को समर्पित किया.

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले विद्यालय की निर्देशिका गीतांजलि जाजू ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और भारतीय खेल जगत में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और सकारात्मक सोच का विकास होता है. इसके बाद हाउस कैप्टनों की मौजूदगी में टॉस कराया गया और प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ.

खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला दिखा

मैदान पर खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. प्रतिभागियों ने रणनीति और फुर्ती का प्रदर्शन किया, जबकि साथी खिलाड़ियों ने अपनी टीम का उत्साह बढ़ाया. पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में खेल भावना और उत्साह का माहौल रहा.विद्यालय के खेल प्रशिक्षक अशोक सर ने सहयोगी सदस्यों के साथ प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया. निर्णायकों ने खेल नियमों का पालन सुनिश्चित किया.

अनुशासन और नेतृत्व का परिचय

प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा के साथ अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का परिचय दिया. विद्यालय परिवार ने सभी विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

ये भी पढ़ें: पतरातू रेलवे फाटक बना जाम का अड्डा, 45 मिनट बंद रहने से परेशान लोग

प्रतियोगिता के परिणाम

सीनियर्स छात्र वर्गध्रुव हाउस

भाद्रपद हाउसअसाध्य हाउस

सप्तऋषि हाउस

सीनियर्स छात्रा वर्ग

असाध्य हाउससप्तऋषि हाउस

भाद्रपद हाउसध्रुव हाउस

जूनियर्स छात्र वर्गसप्तऋषि हाउस

ध्रुव हाउसअसाध्य हाउस

भाद्रपद हाउस

जूनियर्स छात्रा वर्ग

असाध्य हाउससप्तऋषि हाउस

ध्रुव हाउसभाद्रपद हाउस

ये भी पढ़ें: पतरातू में पुराने पेड़ों से खतरा बढ़ा, बिजली के तारों पर झुकी लिप्टिस की डालियां


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >