भुरकुंडा रोड सेल को लेकर जीएम से मिले प्रतिनिधि, 50% नियोजन की मांग

भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति ने जीएम रंजय सिन्हा से मुलाकात कर रोड सेल चालू करने और स्थानीय बेरोजगारों को 50% नियोजन देने की मांग की है.

भुरकुंडा(रामगढ़). भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति के प्रतिनिधिमंडल ने बरका-सयाल महाप्रबंधक रंजय सिन्हा से मुलाकात की. सेल प्रतिनिधियों ने जीएम को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया. साथ ही भुरकुंडा रोड सेल को अविलंब चालू करने और आउटसोर्सिंग कंपनी में रोड सेल समिति के विस्थापित, प्रभावित व स्थापित बेरोजगारों को 50% नियोजन से जोड़ने की मांग की.

रोड सेल चालू करने को लेकर प्रबंधन गंभीर

महाप्रबंधक ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन रोड सेल चालू करने को लेकर गंभीर है. स्थानीय युवकों के नियोजन पर भी सकारात्मक पहल की जायेगी.

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

रोड सेल प्रतिनिधिमंडल में गिरधारी गोप, सरोज झा, रविन्द्र सिंह और मुकेश कुमार शामिल थे.

ये भी पढ़ें: चैनगड़ा में जमीन की सही पहचान नहीं होने से ग्रामीण नाराज, DC से मिलेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार आलोक

कुमार आलोक भुरकुंडा क्षेत्र से प्रभात खबर के साथ जुड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, खेलकूद तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के प्रति सदैव प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >