DC ने किया गोला प्रखंड में एकीकृत कृषि गतिविधियों का विस्तृत निरीक्षण

उपायुक्त ऋतुराज ने गोला प्रखंड में आधुनिक कृषि तकनीकों, ड्रिप सिंचाई और मल्टी-लेयर फार्मिंग का निरीक्षण कर किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया।

गोला: उपायुक्त ऋतुराज ने बुधवार को गोला प्रखंड के सरला कला वऔराडीह गांव का भ्रमण कर एकीकृत कृषि के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने खेतों में जाकर किसानों से संवाद किया, खेती में अपनायी जा रही आधुनिक तकनीकों की जानकारी ली तथा विभिन्न कृषि मॉडलों की प्रगति की समीक्षा की.

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ड्रिप सिंचाई व मल्चिंग आधारित खेती का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन व एल नीनो जैसी परिस्थितियों को देखते हुए जल संसाधनों का कुशल प्रबंधन आवश्यक है. ड्रिप सिंचाई एवं मल्चिंग जैसी तकनीकों से कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है.

उपायुक्त ने मल्टी-लेयर फार्मिंग, प्रोटेक्टेड कल्टीवेशन एवं ग्राफ्टेड टमाटर की खेती का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों से उत्पादन बढ़ाने के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि संभव है. उपायुक्त ने सोलर इरिगेशन लिफ्ट परियोजना का निरीक्षण कर इसके विस्तार का निर्देश दिया.

साथ ही जलवायु अनुकूल कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा. मौके पर डीडीसी आशीष अग्रवाल, गोपनीय शाखा प्रभारी रविंद्र गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला सुधा वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी डॉ सुधांशु शेखर, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र डॉ इंद्रजीत, प्रदान संस्था के हिमांशु निगम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व किसान उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >