..धरोहर है धार्मिक स्थल डैली पैयला : ममता

दुलमी प्रखंड के गोडातू स्थित डैली पैयला में सोमवार को महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन हुआ.

महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन

दुलमी. दुलमी प्रखंड के गोडातू स्थित डैली पैयला में सोमवार को महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि दुलमी प्रखंड के 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, बीडीओ अमित मिश्रा उपस्थित थे. सभी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. विधायक ममता देवी ने कहा कि डैली पैयला हमारे पूर्वजों द्वारा दिया गया एक अमूल्य ऐतिहासिक धरोहर है. इसे संजोकर रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है. उन्होंने कहा कि यह स्थल न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि हमारी संस्कृति व परंपरा का प्रतीक भी है. डैली पैयला में सच्चे मन से मांगी गयी मनोकामना अवश्य पूरी होती है. जिससे श्रद्धालुओं का इस स्थल को लेकर गहरी आस्था है. उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन से सामाजिक एकता मजबूत होती है. विधायक ने इस स्थल पर कार्यक्रमों को लेकर स्थायी मंच का निर्माण कराने व डीप बोरिंग कराने की घोषणा की. भक्ति जागरण कार्यक्रम में देर रात तक श्रोता झूमते रहे. मौक पर पूर्व मुखिया शैलश चौधरी, समाजसेवी ब्रजेश साहू, मुखलाल महतो, वरुण महतो, बटेश्वर महतो, कैलाश महतो, मुकेश महतो, रामघृत महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >