भुरकुंडा पुलिस ने दो अपराधियों को पकड़ा

दो अपराधियों को पकड़ा

भदानीनगर. भुरकुंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात भदानीनगर ओपी क्षेत्र के बुचली होटल के पीछे से बाइक सवार दो अपराधियों को पकड़ा. पकड़े गये अपराधी घुटूवा क्षेत्र के रहने वाले बताये जा रहे हैं. हालांकि, पुलिस ने अपराधियों के नाम का खुलासा नहीं किया है. इधर, इस छापामारी को लेकर क्षेत्र में दोपहर तक चर्चा का बाजार भी गर्म रहा. लोग क्षेत्र से दो लोगों का अपहरण करने की चर्चा करते रहे. चूंकि भदानीनगर पुलिस को इस छापेमारी की जानकारी नहीं रहने के कारण स्थानीय लोगों को पुलिस से भी कोई सटीक जवाब नहीं मिल पा रहा था. पुलिस किसी के अपहरण की बात से इनकार करती रही. पुलिस का कहना था कि यदि किसी का अपहरण हुआ होता, तो उसके परिजन थाने तक जरूर पहुंचते. दोपहर बाद मामला स्पष्ट हुआ, तब जाकर चर्चा का बाजार थमा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >