..सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जमकर हुई मारपीट

लबगा पंचायत के रसदा गांव स्थित शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में चैती दुर्गा पूजा के विजयादशमी के मौके पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सोमवार की रात मारपीट की घटना हुई

8बीएचयू0005-जानकारी देते पूजा समिति के लोग. भुरकुंडा. लबगा पंचायत के रसदा गांव स्थित शिव शक्ति मंदिर प्रांगण में चैती दुर्गा पूजा के विजयादशमी के मौके पर चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सोमवार की रात मारपीट की घटना हुई. मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ पूजा समिति ने बासल थाना में मामला दर्ज कराया है. समिति ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक गांव के ही हैं. इन युवकों ने मंच पर जाकर भक्ति के बजाय नागपुरी गाना की फरमाइश की. जिसे नहीं मानने पर युवकों ने पूजा समिति के सदस्यों के साथ मारपीट की व तोड़फोड़ की. घटना के बाद युवक भाग निकले. घटना में समिति के प्रकाश कुमार साव उर्फ पिंटू को गंभीर चोट लगी है. प्रकाश ने विशाल कुमार, मोहित कुमार उर्फ पीटर व विवेक कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है. आवेदन में पूजा समिति के दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किया है. पूजा समिति ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पुलिस से युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. प्रेस कांफ्रेंस में अध्यक्ष नागेश्वर साव, सचिव लालू महतो, कोषाध्यक्ष शंभु साव, रूपलाल कुमार साव, बसंत कुमार, सुभाष कुमार, भारत साव, राजेंद्र साव, सतीश करमाली, अरुण साव, दीपक कुमार, राहुल कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >