रामगढ़: भाकपा-माले रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को माले कार्यालय रामगढ में जिला सचिव हीरा गोप की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जेपीएससी व जेएसएससी में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर चर्चा किया गया.
बैठक में आगामी खिलाफ सात अगस्त को आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा व छात्र-युवा संगठन द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया. बैठक में व्यापक छात्र भागीदारी सुनिश्चित करने और आंदोलन की मांगों के समर्थन की बात कही गई.
बैठक में निर्णय लिया गया कि मजदूर-किसानों की संयुक्त एकता के तहत 10 अगस्त 2026 को देशव्यापी जेल भरो कार्यक्रम के अंतर्गत रामगढ़ में जेल भरो मार्च निकाला जाएगा. इसमें चार लेबर कोड रद्द करने, न्यूनतम मजदूरी लागू करने, वीबीजी राम-जी अधिनियम 2025 रद्द करने, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास की गारंटी सहित मांगों को उठाया जायेगा.
बैठक में देवकीनंदन बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, देवानंद गोप, पवन यादव, अमल घोषाल, जयवीर हांसदा, बिगेंद्र ठाकुर, राम सिंह मांझी, महादेव मांझी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
