भाकपा-माले रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक, आंदोलनों को समर्थन देने का लिया निर्णय

भाकपा-माले रामगढ़ जिला कमेटी ने जेपीएससी, जेएसएससी पेपर लीक और अन्य मुद्दों पर होने वाले आंदोलनों को अपना पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।

रामगढ़: भाकपा-माले रामगढ़ जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को माले कार्यालय में जिला सचिव हीरा गोप की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जेपीएससी व जेएसएससी में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक पर चर्चा की गयी. बैठक में सात अगस्त को आइसा, इंकलाबी नौजवान सभा व छात्र युवा संगठन द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव आंदोलन को समर्थन देने का निर्णय लिया गया.

बैठक में छात्र भागीदारी सुनिश्चित करने और आंदोलन की मांगों के समर्थन की बात कही गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि मजदूर-किसानों की संयुक्त एकता के तहत 10 अगस्त को जेल भरो कार्यक्रम के अंतर्गत रामगढ़ में जेल भरो मार्च निकाला जायेगा. बैठक में देवकीनंदन बेदिया, भुनेश्वर बेदिया, देवानंद गोप, पवन यादव, अमल घोषाल, जयवीर हांसदा, बिगेंद्र ठाकुर, राम सिंह मांझी, महादेव मांझी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >