SIR-2026 को लेकर रामगढ़ परिसदन में कांग्रेस का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

रामगढ़ परिसदन में SIR-2026 के तहत कांग्रेस ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची और प्रक्रिया की जानकारी दी गई.

रामगढ़ से संजय शुक्ला की रिपोर्ट

विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर-2026 के तहत दावा एवं आपत्ति अवधि में मतदाताओं की सहायता और निर्वाचन प्रक्रिया के सफल क्रियान्वयन को लेकर छतरमांडू स्थित रामगढ़ परिसदन में जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता रामगढ़ विधायक ममता देवी ने की.

SIR प्रक्रिया की जानकारी देकर मतदाता जागरूकता पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एसआइआर-2026 की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्हें मतदाताओं की सहायता, दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और निर्वाचन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों के बारे में बताया गया. कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया गया. उन्हें कहा गया कि वे मतदाताओं को एसआइआर की प्रक्रिया की जानकारी दें और पात्र मतदाताओं को दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने में आवश्यक सहयोग करें.

ये भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटे

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य है कि एसआइआर-2026 की प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक पात्र मतदाता को जरूरी जानकारी और सहयोग मिले. किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित नहीं होना चाहिए.

मौके पर इन पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मतदाता जागरूकता और सक्रिय सहभागिता जरूरी है. कार्यक्रम में एसआइआर कोऑर्डिनेटर रामगढ़ परवेज अहमद, रामगढ़ विधानसभा प्रभारी राजीव रंजन, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी, कांग्रेस प्रवक्ता मनोज पुझर, जाकिर अख्तर, सुरेंद्र करमाली, भरत महतो, एहसानुल्लाह अंसारी, सागर महतो, बलराम साहू, सलीम अंसारी सहित जिला उपाध्यक्ष, विभिन्न प्रखंडों के कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में साइबर ठगी: महिला के बैंक खाते से 59 हजार रुपये गायब, जांच में जुटी पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >