गोला: पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर गुरुवार को कुम्हरदगा व गोला पंचायत कांग्रेस कमेटी की अलग-अलग बैठक आयोजित की गयी. कुम्हरदगा पंचायत में बैठक पंचायत अध्यक्ष मोहित कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि मध्य मंडल क्षेत्र के प्रभारी अमित कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सोनी मौजूद थे.
बैठक में पंचायत संगठन के सशक्तीकरण, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने तथा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की गयी. नेताओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत कर ही आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकता है.
इस दौरान प्रमिला देवी, गोपाल महतो, शंकर करमाली, किरण देवी, फनू अंसारी, परमेश्वर कुमार महतो, भक्ति महतो, दीपक कुमार महतो व बैजनाथ ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं गोला पंचायत समिति कांग्रेस कमेटी की बैठक पंचायत अध्यक्ष गुड़िया देवी की अध्यक्षता में हुई.
इसमें मुख्य अतिथि अमित कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि संतोष सोनी थे. बैठक में पंचायत की समस्याओं तथा पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर मुकुंद कुमार महतो, रविशंकर प्रसाद, लक्ष्मण हजम, सुषमा देवी, गौरी देवी, सोनी देवी व चांदनी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
