क्वार्टर आवंटन में पारदर्शिता की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

क्वार्टर आवंटन में पारदर्शिता की मांग, कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

पतरातू. पतरातू प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार पटेल के नेतृत्व में पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के प्रशासक को ज्ञापन सौंपा. प्रशासक से क्वार्टर आवंटन में पारदर्शिता बरतने की मांग की गयी है. कहा है कि पीटीपीएस क्षेत्र के कई क्वार्टरों पर दलाल प्रवृति के लोगों का अवैध कब्जा है. ऐसे लोग अवैध ढंग से तीन-चार गुणा अधिक रकम लेकर क्वार्टर को मजदूरों व कंपनियों को दे रहे हैं. ऐसे लोगों से क्वार्टर खाली कराते हुए हेसला पंचायत से विस्थापित सैकड़ों जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटित करने का काम हो. प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ कांग्रेसी जयप्रकाश सिंह, डॉ केके शर्मा, अनिल कुमार सिंह, लखन मुंडा, अभिषेक कुमार, गौरव आनंद शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >