न्यू मार्केट में सफाई के लिए बनी कमेटी, हर माह सौ रुपये सहयोग राशि तय

न्यू मार्केट में सफाई के लिए बनी कमेटी, हर माह सौ रुपये सहयोग राशि तय

पतरातू. न्यू मार्केट स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार को जनप्रतिनिधियों व दुकानदारों की बैठक हुई. अध्यक्षता मुखिया किशोर कुमार महतो ने की. संचालन अरुण शर्मा ने किया. बैठक में एक कदम स्वच्छता की ओर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. न्यू मार्केट क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का लक्ष्य तय किया गया. इन कार्यों के लिए निगरानी कमेटी भी बनायी गयी. इसमें मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य, जलसहिया व सहिया दीदी को स्थायी सदस्य बनाते हुए 11 सदस्यीय टीम में अवधेश चौरसिया, निर्मल जैन, अरुण शर्मा, उमाशंकर अग्रवाल, गोविंद सोनी, सुजीत कुमार पटेल, महावीर अग्रवाल, गणेश कुमार ठाकुर, राहुल कुमार सिंह, विनय गुप्ता, राजा केसरी को शामिल किया गया. यह भी निर्णय हुआ कि न्यू मार्केट के प्रत्येक दुकानदार व स्थानीय घरों से साफ-सफाई के लिए प्रति माह 100 रुपये का योगदान लिया जायेगा. एक से 10 तारीख के बीच कमेटी के पास यह राशि जमा नहीं करने पर प्रतिदिन के हिसाब से 10 रुपये का जुर्माना भी लगेगा. बैठक में पंसस अनीता जैन, वार्ड सदस्य तेरुष देवी, कन्हैया कुमार, रीता देवी, किरण कुमारी, रणधीर कपूर, जल सहिया संगीता देवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >