शादी सीजन में कपड़ा दुकान बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी, समारोह से रौनक गायब

कुजू : कोरोना महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान बंद वैवाहिक कार्यक्रम अब ऑनलॉक फेज वन में लोग तिथि तय कर होटल व धर्मशाला बुकिंग कर रहे हैं. लेकिन झारखंड में सरकार द्वारा कई ऐसे दुकान हैं जिनको बंद रखने का आदेश जारी किया है. जिसमें गारमेंटस, फुटवेयर, मनिहारी, पार्लर सहित अन्य दुकान शामिल हैं. जिससे वर और वधू पक्ष के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

कुजू : कोरोना महामारी को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान बंद वैवाहिक कार्यक्रम अब ऑनलॉक फेज वन में लोग तिथि तय कर होटल व धर्मशाला बुकिंग कर रहे हैं. लेकिन झारखंड में सरकार द्वारा कई ऐसे दुकान हैं जिनको बंद रखने का आदेश जारी किया है. जिसमें गारमेंटस, फुटवेयर, मनिहारी, पार्लर सहित अन्य दुकान शामिल हैं. जिससे वर और वधू पक्ष के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read: सदर अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव शख्स ने फांसी लगाकर दे दी जान

महावीर पंचांग की मानें तो अषाढ़ माह में महज 11 ही दिन विवाह का शुभ मुहूर्त है. जिसमें आषाढ़ कृष्ण पक्ष में 5 और शुक्ल पक्ष में 6 विवाह की तिथियां हैं. वैवाहिक कार्यक्रम के वक्त नये वस्त्र तथा अन्य सामान लेने-देने का जो रिवाज है उसे लोग पूरा नहीं कर पा रहे हैं. वैशाख व जेठ माह में जिनकी शादियां तय हुई थी लॉकडाउन की वजह से नहीं कर पाये. अब आषाढ़ माह में सरकार के नियमों का पालन करते हुए जैसे-तैसे विवाह रचाने में ही भलाई समझ रहे हैं.

विवाह की कौन-कौन सी हैं तिथियां

आचार्य पालेश्वर पांडेय बताते हैं कि महावीर पंचांग में 11 शुभ मुहूर्त हैं. आषाढ़ कृष्ण पक्ष में 13, 14, 15, 19, 20 जून तथा आषाढ़ शुक्ल पक्ष में 25, 26, 27, 28, 29, 30 जून को विवाह का मुहूर्त है. जबकि ऋषिकेश पंचांग में 9 दिन विवाह के लिए शुभ हैं. जिसमें आषाढ़ कृष्ण पक्ष में 13, 14, 15 जून तथा शुक्ल पक्ष 25, 26, 27, 28, 29और 30 जून तक अंतिम शुभ मुहूर्त है. इसके बाद महावीर पंचांग के अनुसार 25 नवंबर एवं 30 नवंबर कार्तिक शुक्ल पक्ष में तथा अघन माह के कृष्ण पक्ष में 1, 2, 6, 7, 8, 9, 11 और 14 दिसंबर तक विवाह की शुभ मुहूर्त है.

फीकी हुई सजने-संवरने की इच्छा

कहते हैं कि जब किसी युवती के हाथ पीले होने का वक्त आता है तो उसे खूब सजने संवरने की इच्छा होती है. लेकिन कोरोना की वजह से लागू हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक ने उनकी मंशा पर पूरी तरह पानी फेर दिया है. मनिहारी की दुकान पूरी तरह बंद पड़े हैं. कपड़ा दुकान से लेकर जूता-चप्पलों की दुकानें भी बंद हैं. ऐसे में युवक व युवतियां अपनी जरूरत के सामान भी नहीं खरीद पा रहे हैं. वहीं, विवाह समारोह में वर-वधू समेत सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है.

क्या कहते हैं लोग

मांडू निवासी दीपक कुमार अपनी पुत्री का शुभ विवाह आगामी 14 जून कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक वन आ गया है. इसलिए बाजार में कुछ सामग्री उपलब्ध तो हो पा रहे हैं, पर कपड़े की दुकान, कॉस्मेटिक तथा जूता चप्पल की दुकानें बंद रहने से भारी आफत हो रही है. ऐसे में छोटे-मोटे दुकानों से ही खरीदारी कर काम चलाना पड़ रहा है. शायद कोरोना जैसी महामारी नहीं आती तो लोग पहले की तरह धूमधाम के साथ शादी संपन्न कराते. लेकिन मौजूदा दौर में स्थिति कुछ और ही है. दुकानें बंद हैं. जिसके कारण सामग्रियों की खरीदारी में दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है.

सोशल डिस्टेंसिंग है जरूरी

झारखंड सरकार के आदेशानुसार लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है. जब हम सरकार के सभी नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे तभी इस वैश्विक महामारी को मात दे सकते हैं. वर एवं वधू पक्ष के 50 सदस्यों से अधिक भाग नहीं लेना है. सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए मास्क, गलव्स, सैनेटाइजर का उपयोग करना है. कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता की व्यवस्था करना आवश्यक है. कार्यक्रम की लिखित सूचना सात दिन पूर्व अपने क्षेत्र के अंचलाधिकारी या थाना प्रभारी को देना है. नियम तोड़ने पर आइपीसी की धारा के तहत कार्रवाई हो सकती है.

Posted By: Amlesh Nandan Sinha.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.