रामगढ़: बिजूलिया स्थित मैक्स इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स ट्रेनिंग में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। स्वच्छता को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद किशोर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का विकास होता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अंजनी कुमारी के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारी प्रवेश शर्मा, रतन शर्मा, डॉ. बिंदु कुमारी, डॉ. अंजनी कुमारी, सुधा सिंह, चांदनी कुमारी, कृष्ण कुमार दांगी, आकाश कुमार चौबे, धर्मेंद्र गुप्ता, रूणा मित्रा, सुगापति मरांडी, नोरिन स्वाति कुजूर, हरिश्चंद्र साहू, स्वाती कुमारी, गुलशन कुमार, प्रियंका अग्रवाल, नीतू कुमारी सहित बीएड के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
